मोदी के आह्वान पर आज लोग जलायेंगे कैंडल, दीये और टॉर्च

बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पांच अप्रैल को घरों की बत्ती बुझाकर घर के बालकनी और छतों पर कैंडल, दीये और टार्च जलाने की अपील को लोगों ने दिल से लिया है. इसकी पूरी तैयारी करने में लोग जुटे हुए थे. शनिवार को शहर के कई दुकानों पर लोग कैंडल और दीये […]

बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पांच अप्रैल को घरों की बत्ती बुझाकर घर के बालकनी और छतों पर कैंडल, दीये और टार्च जलाने की अपील को लोगों ने दिल से लिया है. इसकी पूरी तैयारी करने में लोग जुटे हुए थे. शनिवार को शहर के कई दुकानों पर लोग कैंडल और दीये खरीदते देखे गये. कुम्हारों के घरों पर लोग पहुंचकर दीये की खरीदारी की. वहीं, किराना दुकानों पर लोगों ने कैंडल की खरीदारी की. हालांकि, कैंडल और दीये को लेकर बाजार अभी खाली भी है. जिसके कारण बहुत सारे परिवार पांच अप्रैल को केवल टॉर्च जलाकर मोदी के आह्वान को सार्थक करने में जुटे हुए हैं. लोग चर्चा कर रहे हैं कि कोरोना को भगाने में भले ही सार्थक न हो लेकिन, यह हमें एक ऊर्जा का संचार करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >