बक्सर: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन का आवेदन प्रक्रिया शुरू

बक्सर जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Buxar JNV Class 6 Admission 2027 : बक्सर जिले के नवानगर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के लिए छात्र-छात्राएं अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.

Buxar News : 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नवोदय विद्यालय समिति ने मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा. इच्छुक अभिभावकों और छात्रों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है.

ये छात्र कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने वाले छात्र का बक्सर जिले का स्थायी (बोनाफाइड) निवासी होना जरूरी है. अभ्यर्थी सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए. साथ ही छात्र की जन्म तिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई पूर्ण शैक्षणिक सत्र के साथ पूरी की हो.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक छात्र एवं अभिभावक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय की वेबसाइट अथवा विद्यालय कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है.

अधिक से अधिक छात्र उठाएं लाभ

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य धनंजय कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र छात्र-छात्राओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है और कहा कि योग्य विद्यार्थी समय सीमा के भीतर अपना आवेदन अवश्य जमा करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Triloki chaubey

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >