चौसा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पेयजल और सड़क निर्माण को मिली प्राथमिकता, कई योजनाओं पर लगी मुहर

चौसा में गर्मी में पानी की किल्लत और जर्जर सड़कों की समस्या का समाधान होगा। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पेयजल व्यवस्था सुधारने और नई सड़क, नाला निर्माण योजनाओं को मंजूरी दी गई।

Buxar News : चौसा में गर्मी में पानी की किल्लत और जर्जर सड़कों से परेशान नगरवासियों को राहत देने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्ष किरण देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेयजल, सड़क निर्माण, जलनिकासी और अन्य विकास योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

नल-जल व्यवस्था सुधारने का बनेगा नया रोडमैप

बैठक में नगर क्षेत्र की जर्जर नल-जल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नया रोडमैप तैयार करने का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही जिन मोहल्लों में अभी तक पेयजल की सुविधा नहीं पहुंची है, वहां तत्काल वाटर स्टैंड पोस्ट लगाने का निर्णय लिया गया.

चार नई सड़क और नाला योजनाओं को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत चार सड़क एवं नाला निर्माण योजनाओं को स्वीकृति दी गई. इसके तहत वार्ड-4 में कार्यालय से स्टेशन रोड, शेरशाहगढ़ से कर्मनाशा नदी तक, वार्ड 11 और 13 में मंटू राइस मिल से कनकनारायणपुर स्कूल तक तथा वार्ड-12 में बक्सर-सासाराम पथ से अखौरीपुर स्कूल तक पीसीसी सड़क और नाला का निर्माण कराया जाएगा.

सीसीटीवी, जलकर वसूली और छोटी योजनाओं पर भी चर्चा

बैठक में वर्ष 2026-27 की सैरात बंदोबस्ती, नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, जलकर की समय पर वसूली तथा 15 लाख रुपये तक की छोटी विकास योजनाओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी.

वृक्षारोपण और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर बनी रूपरेखा

कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने बताया कि बोर्ड बैठक में स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा. बैठक में वृक्षारोपण अभियान और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर भी रूपरेखा तय की गई. बैठक में उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, सभी पार्षदगण एवं नगर पंचायत के कर्मी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >