बक्सर में नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया, कृषि मूल्य श्रृंखला और आय बढ़ाने पर हुआ मंथन

बक्सर के संयुक्त कृषि भवन में नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य विभाग के अधिकारियों, किसानों ने कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की.

NABARD Foundation Day Buxar : बक्सर के संयुक्त कृषि भवन में शनिवार को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का 45वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ), बीटीएम, एटीएम और प्रगतिशील किसानों ने भाग लेकर कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया.

Buxar News : नाबार्ड की 45 वर्षों की यात्रा पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड आनंदवर्धन ने कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नाबार्ड की 45 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने जिले में आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, कृषि मूल्य श्रृंखला (Value Chain) विकसित करने और किसानों तक ऋण प्रवाह को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया.

सीडी रेशियो सुधारने पर दिया गया जोर

जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा धर्मेंद्र कुमार ने नाबार्ड की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि एटीएम और बीटीएम के माध्यम से किसानों को जागरूक कर जिले के साख-जमा अनुपात (CD Ratio) में सुधार लाया जा सकता है. उन्होंने कृषि क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की आवश्यकता बताई.

कृषि विकास की संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर के प्रधान डॉ. देवकरण ने कहा कि जिले में कृषि विकास की अपार संभावनाएं हैं. विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ऐसे मॉडल विकसित किए जा सकते हैं, जिन्हें भविष्य में बड़े स्तर पर लागू किया जा सके.

अधिकारियों और किसानों ने साझा किए सुझाव

कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों और किसानों ने कृषि, आजीविका और ग्रामीण उद्यम विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने भविष्य में भी नाबार्ड की ओर से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई.

Also Read : बक्सर में दिल्ली का अंतरराज्यीय कुख्यात वाहन चोर साथियों संग होटल से दबोचा गया, हथियारनुमा औजारों और मास्टर चाबियों का जखीरा बरामद



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >