बेलहरी मुखिया समेत एक ही गांव के तीन घरों से एक करोड़ से अधिक की चोरी

सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव में बेखौफ चोरों ने पंचायत के मुखिया समेत तीन घरों से जेवरात सहित एक करोड़ के सामानों पर हाथ हाथ फेर दिया है.

नावानगर. सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव में बेखौफ चोरों ने पंचायत के मुखिया समेत तीन घरों से जेवरात सहित एक करोड़ के सामानों पर हाथ हाथ फेर दिया है. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है और वहां के ग्रामीण सहमे हुए हैं. यह घटना रविवार की देर रात घटी. चोरी की सूचना मिलने के बाद सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ कर घटना की छानबीन की. साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर उनकी मदद से चोरों के सुराग पाने की कोशिश की गयी. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल ने बताया कि रेंका गांव में तीन घरों में चोरी हुई है. तीनों घर एक दूसरे के पास हैं. पीड़ितों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि रात में पीड़ित परिवार अपने-अपने घरों में सोये हुए थे. उसी बीच मौका देख पीछे की दीवार से होकर चोर घर में प्रवेश कर गये और गहरी नींद में सो रहे व्यक्तियों के कमरों के किवाड़ में बाहर से कुंडी लगा दिये, ताकि उनकी आहट मिलने पर भी घर वाले कमरे से बाहर नहीं निकल सके. इसके बाद चोर गैस कटर से ताला को काटकर घरों के कमरों से गहने, नगदी व कीमती सामान की चोरी कर आराम से भाग निकले. पीड़ितों ने बताया कि अकेले मुखिया जया देवी के घर से 50 लाख के जेवरात समेत कई कीमती सामान चोरी हुई है. मुखिया के अलावे बिहारी उपाध्याय और विजय शंकर उपाध्याय के घर से भी लाखों के सामान गायब हैं. पीड़ितों की माने तो चोरों द्वारा तीनों घरों से लगभग एक करोड़ रुपये के जेवरात और कीमती सामान की चोरी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >