Buxar News: लोक शिकायत से मिला ₹1.51 लाख का भुगतान

नावानगर प्रखंड के रूपसागर गांव के रहने वाले गौरी शंकर पांडेय के पुत्र मोहन पांडेय ने लोक शिकायत निवारण में अपील दायर कर नल जल से संबंधित कराए गए कार्य की बकाया राशि का भुगतान करने की गुहार लगाया था.

बक्सर

. नावानगर प्रखंड के रूपसागर गांव के रहने वाले गौरी शंकर पांडेय के पुत्र मोहन पांडेय ने लोक शिकायत निवारण में अपील दायर कर नल जल से संबंधित कराए गए कार्य की बकाया राशि का भुगतान करने की गुहार लगाया था. जिसमें सुनवाई के लिए नावानगर प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोटिस निर्गत कर स्पष्ट प्रतिवेदन देने के लिए निर्देश दिया गया. सुनवाई के क्रम में पाया गया कि परिवादी की मांग विधिक एवं जायज है.

उक्त मामले के आलोक में यथोचित विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र भुगतान का निर्देश दिया गया. तत्पश्चात नावानगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि 1 लाख 37 हजार 641 रुपये एवं 13,670 रुपये क्रमश: मध्य ग्रामीण बैंक चेक संख्या-096106 एवं 096107 के माध्यम से परिवादी मोहन पाण्डेय को भुगतान कर दिया गया. परिवादी द्वारा भी इसके लिए लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के प्रति कृतज्ञता जाहिर की गयी.इस प्रकार से परिवादी के विधिक मांग पर लोक शिकायत निवारण अधिनियम के सकारात्मक हस्तक्षेप से लंबित शिकायत का निवारण जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय बक्सर के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >