स्वीप जागरूकता के तहत वुशू खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, मतदान के प्रति युवाओं को किया जागरूक

वूशु चैंपियन प्रतियोगिता 2025 के माध्यम से मतदाता जागरूकता चलाया गया.

बक्सर. वूशु चैंपियन प्रतियोगिता 2025 के माध्यम से मतदाता जागरूकता चलाया गया. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर स्वीप जागरूकता अभियान के अंतर्गत वूशु चैंपियन प्रतियोगिता-2025 का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी तथा अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना एवं उन्हें मेरा वोट–मेरा अधिकार के महत्व से अवगत कराना है. अपर समाहर्ता ने युवाओं से अपील की कि जो भी नये योग्य मतदाता बने हैं, वे आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य मतदान करें. कार्यक्रम का संचालन स्वीप आइकॉन अभिराम सुंदर ने किया. अंतरराष्ट्रीय वूशू चैंपियन दीक्षा कुमारी, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट निधि कुमारी, वूशू सेक्रेटरी एवं कोच लव कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. स्वीप नोडल पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थितों को मतदाता शपथ दिलायी गयी और प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे स्वयं एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करें. युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा मतदाता ही देश के आज और आने वाले कल के सच्चे भाग्य विधाता हैं. प्रतियोगिता में विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया. बालक वर्ग राजा कुमार स्वर्ण, रितिक कुमार रजत, नीरज कुमार कांस्य, आकाश यादव स्वर्ण, विक्रमादित्य कुमार रजत, लकीराज कुमार कांस्य, धनंजय सिंह स्वर्ण, निहाल कुमार रजत, रुस्तम सिंह स्वर्ण, सूर्य प्रतीक सिंह स्वर्ण बालिका वर्ग में खुशी श्रीवास्तव स्वर्ण, महिमा कुमारी रजत, प्रियांशु कुमारी स्वर्ण, शिवानी कुमारी रजत, अंशु कुमारी कांस्य, लक्ष्मी कुमारी स्वर्ण, राज लक्ष्मी कुमारी रजत, शिवानी कुमारी कांस्य, खुशी कुमारी स्वर्ण, दिव्या कुमारी रजत, सुल्तान कांस्य, सृष्टि कांस्य, शालू कुमारी स्वर्ण, प्रीति कुमारी रजत, श्वेता स्वर्ण, सानिया भारती रजत, अनिशा कुमारी कांस्य पदक प्राप्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >