बक्सर: केसठ को मिला अपना राजकीय डिग्री कॉलेज, 72 छात्रों का हो चुका नामांकन

बक्सर जिले के केसठ प्रखंड में आज एक ऐतिहासिक पल आ रहा है. राजकीय डिग्री कॉलेज, केसठ का विधिवत उद्घाटन होगा, जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. पहले चरण में 72 छात्रों ने कराया नामांकन.

Kesath Government Degree College Inauguration Buxar : बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. राजकीय डिग्री कॉलेज, केसठ का विधिवत उद्घाटन रघुनाथपुर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में किया जाएगा. उद्घाटन के साथ ही कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी.

Buxar News : 72 छात्रों ने कराया नामांकन

कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया पहले से जारी है. पहली मेधा सूची के आधार पर अब तक 72 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है. कॉलेज में पांच विषयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है, जिससे नियमित पढ़ाई शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है.

उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम ने बताया कि उद्घाटन समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक और अन्य अधिकारी शामिल होंगे. समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

स्थानीय छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

उन्होंने बताया कि कॉलेज के नियमित संचालन से केसठ और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों या दूर-दराज के कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत होगी.

क्षेत्र में उत्साह का माहौल

राजकीय डिग्री कॉलेज के उद्घाटन को लेकर अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. लोगों का मानना है कि कॉलेज शुरू होने से प्रखंड में उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girish divedi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >