VKSU UG Session 2026-30 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. सूची जारी होने के साथ ही संबंधित कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
केसठ कॉलेज में 8 विद्यार्थियों का नाम
राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ के प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने बताया कि तीसरी मेरिट लिस्ट में कॉलेज के लिए आठ विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है. चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की अंतिम तिथि 2 सितंबर निर्धारित की गयी है. विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन पूरा कराने की अपील की गयी है.
छुट्टियों के बाद एडमिशन में आई तेजी
प्राचार्य ने बताया कि इस सप्ताह लगातार अवकाश रहने के कारण नामांकन प्रक्रिया कुछ धीमी रही. हालांकि शनिवार से कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है और एडमिशन प्रक्रिया में तेजी आयी है.
अब तक 73 छात्र-छात्राओं का दाखिला
राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ में अब तक स्नातक सत्र 2026-30 में कुल 73 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है. नामांकन के साथ ही विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं भी शुरू कर दी गयी हैं.
तीसरी सूची से बढ़ेगी नामांकन संख्या
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कॉलेज प्रशासन को नामांकन संख्या में और वृद्धि की उम्मीद है. रिक्त सीटों पर दाखिले का अवसर मिलने से अधिक विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सकेगा. कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से मेरिट लिस्ट के अनुसार समय पर नामांकन कराने की अपील की है.
