buxar news : सड़कों व गलियों की सजावट रही आकर्षण का केंद्र

buxar news : छठव्रत को लेकर प्रखंड में हर तरफ उत्साह का दिखा माहौल

ब्रह्मपुर. छठव्रत को लेकर प्रखंड में हर तरफ उत्साह का माहौल दिखा. नगर पंचायत में स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर शिव सरोबर तालाब हो चाहे नैनीजोर की बिहार घाट या नदी का तट सभी जगह व्रतियों की भीड़ उमड़ी थी. नगर पंचायत, रघुनाथपुर, नैनीजोर, रघुनाथपुर समेत विभिन्न पंचायत के गांवों में स्थित नदी, तालाब व पोखरों में रविवार की शाम व सोमवार की सुबह में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ हीं आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम व भक्तिपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. भगवान भास्कर को अर्घ देने के लिए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. पूजा के दौरान भक्तिपूर्ण गीतों से वातावरण गूंजायमान होता रहा. बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर के परिसर सहित शिव सरोवर में आकर्षक साज-सज्जा से लोग अभिभूत नजर आये. पूजा को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शिव शक्ति कुमार रविवार को पूरे दिन सफाई व्यवस्था में जुटे रहे. नगर पंचायत की सड़कों व गली मुहल्लों में जगह-जगह साज-सजावट, झाकियां व आकर्षक लाइटिंग की गयी थी जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा जिसे लोग अपने मोबाइल व कैमरे में कैद करते नजर आये. महिलाओं व युवक-युवतियों में सेल्फी लेने की होड़ मची रही. वहीं छठ घाटों पर विभिन्न संस्थानों से जुड़े युवाओं द्वारा छठव्रतियों के बीच खीर, चाय, अर्घ का दुघ, दातून, पानी बोतल आदि का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >