Buxar News : बक्सर जिला के इटाढ़ी रेल गोमटी खोलने की मांग को लेकर दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को आंदोलन किया गया. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते हुए करीब आधे घंटे तक चक्का जाम किया. आंदोलन का नेतृत्व जिला संयोजक सरोज राजभर ने किया. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने भी अपनी पूरी टीम के साथ आंदोलन को समर्थन दिया.
रेलवे ट्रैक पर बैठकर जताया विरोध
आंदोलनकारियों ने इटाढ़ी रेल गोमटी खोलने की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. इसके कारण करीब आधे घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रेल गोमटी बंद होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए गोमटी को जल्द खोलने की मांग की जा रही है.
डीआरएम से वार्ता के बाद सात दिन का समय
प्रदर्शन के दौरान जीआरपी के एएसपी भास्कर रंजन ने डीआरएम से वार्ता की. रेलवे प्रशासन की ओर से मांग पर विचार करने के लिए सात दिनों का समय मांगा गया. इसके बाद आंदोलनकारियों ने फिलहाल अनिश्चितकालीन धरना सात दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया.
आठवें दिन फिर शुरू होगा आंदोलन
जिला संयोजक सरोज राजभर ने कहा कि रेलवे प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना फिलहाल स्थगित किया गया है. यदि सात दिनों के भीतर इटाढ़ी रेल गोमटी खोलने की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आठवें दिन से आंदोलन दोबारा शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा.
कांग्रेस ने भी दिया आंदोलन को समर्थन
आंदोलन को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ समर्थन दिया. आंदोलनकारियों ने कहा कि रेल गोमटी आम लोगों की सुविधा से जुड़ा मुद्दा है और इसे लेकर लगातार आवाज उठायी जाती रहेगी.
इनकी रही सक्रिय भूमिका
आंदोलन को सफल बनाने में रमाकांत चंद्रवंशी, मीडिया प्रभारी राम इकबाल ठाकुर, लाल बिहारी पाल, महिला नेत्री कृष्णावती देवी, अजीत राम, अमित मिश्रा, पूर्व जिला परिषद सदस्य बीरबल रजक, प्रेम भूषण उपाध्याय, रमन राजभर, चंदन गुप्ता, राष्ट्रपति राजभर, मदन प्रसाद, अरविंद कुमार, जितेंद्र ठाकुर, राजेश कुमार राज, जितेंद्र कुमार, अजय आजाद, रीमा देवी, अंगूरा देवी, धर्मावती देवी, संतरा देवी, मंतोष कुमार, विनोद ठाकुर, मिथिलेश राजभर और दिनानाथ ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही.
