बक्सर: इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर आंदोलन तेज, धरना दूसरे दिन भी जारी, रेल रोकने की चेतावनी

बक्सर में इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी। मोर्चा ने जल्द समाधान न होने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी है।

Itarhi Railway Crossing Protest Buxar : बक्सर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी को दोबारा खोलने की मांग को लेकर जिला दलित अतिपिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने जल्द समाधान नहीं होने पर रेल रोको आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी.

Buxar News : दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

धरना की अध्यक्षता मोर्चा के जिला संयोजक सरोज राजभर ने की, जबकि संचालन रामचीज प्रजापति ने किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रेलवे गुमटी बंद होने से आम लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गुमटी खुलने तक आंदोलन जारी रहेगा

सरोज राजभर ने कहा कि जनहित के इस मुद्दे को लेकर मोर्चा लगातार संघर्ष कर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इटाढ़ी रेलवे गुमटी दोबारा खोले जाने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा.

रेल रोको आंदोलन की दी चेतावनी

मोर्चा के जिला संयोजक ने कहा कि यदि दो-तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन की ओर से रेल रोको अभियान शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर आंदोलन करेगा.

प्रशासन और रेलवे से की अपील

सरोज राजभर ने रेल मंडल प्रबंधक और जिला प्रशासन से जनहित में मामले पर गंभीरता से विचार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए.

कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

धरना को जिला सह संयोजक राष्ट्रपति राजभर, दिनानाथ ठाकुर, मांझी राजभर, गुड्डू शर्मा, राम इकबाल ठाकुर, लाल बाबू माली, कृष्णावती देवी, सुनीता देवी, जेपी यादव, राजकुमार राय, अजीत कुमार, रोहित कुमार, रितेश कुमार, रमन राजभर, रमाकांत चंद्रवंशी, रमेश राजभर, बीरबल रजक और सिपाही राजभर सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish mishra

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >