बक्सर-दिनारा पथ को मिला राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा

रोहतास जिला की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है.

बक्सर. रोहतास जिला की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. क्योंकि रोहतास जिला को जोड़ने वाली सबसे कम दूरी की बक्सर-दिनारा सड़क को राजमार्ग में परिवर्तन करने का रास्ता साफ हो गया है. इसकी स्वीकृति स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह की पहल पर नई दिल्ली में गुरुवार को हुई सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में दी गई. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य के तौर बैठक में मौजूद सांसद सुधाकर सिंह ने बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सड़कों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाकर समाधान की मांग की. जिसे समिति द्वारा स्वीकृति दी गई. उन्होंने बताया कि समिति द्वारा बक्सर, कैमूर, रोहतास सहित बिहार के सड़कों के निर्माण, रखरखाव एवं नई परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. जिनमें बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण के अलावा बक्सर गोलंबर, अहिरौली, चूरामनपुर, धरहरा एवं अहिरौली में पैदल पार पाथवे का निर्माण, बक्सर से दिनारा भाया इटाढी को हाईवे में परिवर्तित करने व मलियाबाग से सासाराम पथ, भारतमाला परियोजना में यमुना एक्सप्रेसवे के तर्ज पर सर्विस रोड बनाने एवं चौसा- बनारस सड़क को हाईवे में परिवर्तित कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्णय लिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >