रामचरित मानस पाठ से शुरू हुआ हरसु ब्रह्मदेव जयंती महोत्सव

समिति के अध्यक्ष श्यामा कांत दूबे ने कहा कि 24 फरवरी से 27 फरवरी तक दोपहर 12 बजे दिन से शाम 4 बजे तक और शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रवचन होगा.

केसठ. प्रखंड के दसियांव गांव स्थित पोखरा शिव मंदिर के परिसर में हरसु मानस मंडल के तत्वाधान में हरसु ब्रह्मदेव जयंती के अवसर पर 25 वां पांच दिवसीय श्रीराम कथा कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया. जो 27 जनवरी तक चलेगा. कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को रामचरित मानस के 24 घंटे का अखंड पाठ से शुरू हुआ. जिसमें बिपुल व्यास, श्यामा कांत दूबे, दीपक दूबे, प्रकाश शर्मा, हरिओम दूबे समेत अन्य लोगों ने बारी-बारी से रामचरित मानस का पाठ किया. जिसमें कई संत महात्माओं व प्रवचन कर्ता आ चुके है. समिति के अध्यक्ष श्यामा कांत दूबे ने कहा कि 24 फरवरी से 27 फरवरी तक दोपहर 12 बजे दिन से शाम 4 बजे तक और शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रवचन होगा. पूज्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य जीयर स्वामी जी महाराज का भी आगमन शनिवार को 11 बजे दिन में होगा. वहीं बक्सर वाले मामा जी के परम शिष्य प्रसिद्ध कथा वाचक युगल किशोर शरण जी महाराज एवं चतुर्भुजाचार्य जी महाराज के माध्यम से प्रवचन का कार्यक्रम होगा. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम हरसु ब्रह्मदेव की जयंती के अवसर पर हर वर्ष आयोजित किया जाता है. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु व भक्त भाग लेते हैं. बाहर से आनेवाले श्रोताओं के लिए रात्रि विश्राम और प्रसाद की व्यवस्था भी की गयी है. प्रवचन के अलावा भजन-कीर्तन संध्या का कार्यक्रम भी चलेगा, जिसमें स्थानीय गायक शामिल होगे. कार्यक्रम को लेकर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >