सोनवर्षा में एक किशोरी के साथ किया गया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

शनिवार की सुबह बक्सर जिले में मानवता को शर्मशार कर देने वाली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है.

नावानगर. शनिवार की सुबह बक्सर जिले में मानवता को शर्मशार कर देने वाली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. अन्य दो आरोपिताें की गिरफ्तार के लिए छापेमारी जारी है. मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है. बताया जाता है कि सोनवर्षा थाना के एक गांव के नहर पर एक किशोरी के साथ हथियार के बल पर तीन आरोपितों ने दुष्कर्म किया है. मामले की जानकारी मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ, महिला थाना और नावानगर की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि ऐसी सूचना मिली है कि एक किशोरी के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है. जिसमें एक आरोपित की गिरफ्तारी कर ली गयी है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. किशोरी का मेडिकल कराने के लिए बक्सर लाया गया है. यह घटना सुबह आठ बजे की है. जब किशोरी अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. तभी दगौली पुल के पास बाइक सवार तीन आरोपितों द्वारा छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा कर नहर के पास बने झोंपड़ी के पास लाकर दुष्कर्म किया गया. वहीं भाई को बंधकर बनाकर रखा गया था. इस संबंध में सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >