Buxar News: शराब के नशे में हंगामा करते पांच नशेड़ी गिरफ्तार

सोनवर्षा पुलिस ने पांच नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है.

नावानगर

. सोनवर्षा पुलिस ने पांच नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पांचों नशेड़ियों की पहचान सोनवर्षा गांव निवासी अजय तुरहा, मंगल तुरहा, गुडु शर्मा, मो मुहर्रम तथा रोहतास जिले के कवई गांव निवासी अखिलेश सिंह के रूप में की गयी है. इसकी पुष्टि करते हुए सोनवर्षा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दूरभाष पर सूचना दिया कि सोनवर्षा गांव में पांच नशेडी शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं. सूचना पर तत्काल गांव पहुंच कर पांचों नशेड़ियों को हिरासत में लिया गया. हिरासत में लेने के बाद सभी का मेडिकल कराया गया. मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद सभी नशेड़ियों को कोर्ट भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >