buxar news : बिना फार्मर आइडी के अब किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि की राशि

buxar news : पीएम किसान योजना को लेकर किसानों का फार्मर आइडी हो रहा अपडेट

buxar news : केसठ. प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसानों की भूमि संबंधी जानकारी का सत्यापन करते हुए फार्मर आइडी बनाया जा रहा है. विभाग के तहत जारी निर्देश के अनुसार बिना फार्मर आइडी के अब किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा. जो किसान समय पर अपना आइडी अपडेट नहीं करायेंगे, उनका नाम लाभुक सूची से हट जायेगा. इस संबंध में बीएओ शिवम वर्मा ने बताया कि योजना का लाभ जारी रखने के लिए सभी किसानों का फार्मर आइडी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए किसान अपने क्षेत्र के राजस्व हल्का कर्मचारी और किसान सलाहकार से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह कृषि एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त प्रयास से की जा रही है, ताकि वास्तविक किसानों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. बीएओ ने किसानों से जल्द से जल्द अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ फार्मर आइडी बनवाकर अपनी पात्रता सुनिश्चित करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >