इ-रिक्शा-बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर, रेफर

ई-रिक्शा - बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर, रेफर

चौसा. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौसा-बक्सर मार्ग पर चौसा दिवाल गढ़ही के पास इ-रिक्शा और बाइक की सीधी टक्कर में 40 वर्षीय बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका प्राथमिक इलाज चौसा सीएससी में करने के बाद डाॅक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि बुधवार को उक्त स्थल के पास इ-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें राजपुर थाने के देवढ़िया गांव निवासी बाइक चालक नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >