फाइल-6- मिट्टी लदे ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, मचा हड़कंप परिजनों में मचा कोहराम

मिट्टी लदे ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, मचा हड़कंप

14 मई- फोटो-5- खाई में पलटा ट्रैक्टर राजपुर. थाना क्षेत्र के हेठुआ बिजौली पथ पर सोमवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक महेश राम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई .घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मांगोपुर गांव निवासी अवधेश राम का पुत्र महेश राम हेठुआ गांव के ही किसी किसान का ट्रैक्टर चला रहा था. मिट्टी ढुलाई में लगे ट्रैक्टर खेत से मिट्टी लेकर किसी के दरवाजे पर जा रहा था. जैसे ही वह हेठुआ पोखरा के नजदीक पहुंचा. उसी समय अचानक पीछे से आ रही एक गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए चालक ने उसे साइड दिया. रोड सिंगल होने से उसे अंदाजा नहीं लगा. इसकी ट्रॉली पर मिट्टी भरा हुआ था. तभी अचानक रोड की दीवार धंस जाने से ट्रैक्टर का ट्राली लगभग पांच फीट नीचे गढ्ढे में फिसल गया. जिससे इंजन भी असंतुलित होकर चालक सहित पलट गया. पूरे शरीर पर इंजन का दबाव होने से घटनास्थल पर ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद अफरा तफरी मच गया. गांव में यह खबर आग की तरह फैलते ही काफी की तादाद में ग्रामीणों की भींड़ इकट्ठा हो गई. मौजूद भींड़ ने आनन फानन में जेसीबी के सहारे ट्रैक्टर को हटाकर चालक को बाहर निकाला. जिसकी मौत हो चुकी थी. इस ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक पूरी तरह से सकुशल रहा.घटना की खबर मिलते ही इसके घर में कोहराम मच गया. गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया.ग्रामीणों ने बताया कि यह बाहर में रहकर मजदूरी करता है. पिछले दो दिन पहले ही अपने गांव आया था. तब तक इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >