सावन की दूसरी सोमवारी पर केसठ के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

सावन माह की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. भक्तों की भीड़ ने 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना दिया. कांवरियों का उत्साह भी देखने लायक था, जो बक्सर और सुलतानगंज के लिए रवाना हुए.

Buxar Sawan Somwari: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर केसठ प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं और भक्तों की भीड़ लगी रही. भक्तों ने अहले सुबह स्नान कर पूजा की थाली सजायी और भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प और अक्षत चढ़ाकर पूजा-अर्चना की.

दिनभर शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही. इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही. सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर प्रखंड के केसठ, कतिकनार, रामपुर, दसियांव, डिहरा समेत अन्य गांवों के शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.

गंगाजल और दूध से किया जलाभिषेक

श्रद्धालुओं ने गंगाजल और दूध से भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इसके बाद बेलपत्र, पुष्प और अक्षत अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन माह में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. शिवालयों में पूरे दिन हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष गूंजते रहे. इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

कांवरियों का जत्था बक्सर और सुलतानगंज रवाना

दूसरी सोमवारी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र से कांवरियों का जत्था भी बक्सर और सुलतानगंज के लिए रवाना हुआ. कांवरियों में भी बाबा भोलेनाथ के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला.

Also Read: पटना समेत कई शहरों में छाए काले बादल, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गिरिश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >