बक्सर: चन्दा पंचायत बनेगी डिजिटल-स्मार्ट पंचायत, सार्वजनिक WIFI लगाने की पहल शुरू

बक्सर जिले की चन्दा ग्राम पंचायत को डिजिटल और स्मार्ट पंचायत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू हो गया है, जिसका सीधा लाभ स्थानीय नागरिकों को मिलेगा.

Buxar News : बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत चक्की प्रखंड की ग्राम पंचायत चन्दा को डिजिटल एवं स्मार्ट पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है. सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदन के बाद जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को विभागीय नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

सहयोग पोर्टल के आवेदन पर शुरू हुई प्रक्रिया

जिला पंचायत राज पदाधिकारी सचिन कुमार ने पत्रांक-1944, दिनांक 15 जुलाई 2026 के माध्यम से चक्की के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है. यह कार्रवाई सहयोग पोर्टल पर पंजीकरण संख्या REF597281 के तहत प्राप्त आवेदन के आधार पर शुरू की गई है.

सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई लगाने का प्रस्ताव

आवेदन पीडब्ल्यूडी संघ, बक्सर के जिला कार्यक्रम समन्वयक लालु तुरहा द्वारा दिया गया है. इसमें ग्राम पंचायत चन्दा के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर हाई-स्पीड सार्वजनिक वाई-फाई सुविधा स्थापित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि पंचायत को डिजिटल, स्मार्ट, नवाचार आधारित और आदर्श पंचायत के रूप में विकसित किया जा सके.

बीपीआरओ को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश

जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने आवेदन की प्रति संलग्न करते हुए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को विभागीय प्रावधानों और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. प्रस्ताव पर नियमानुसार विचार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

छात्रों, किसानों और युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है तो ग्राम पंचायत चन्दा के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों को सार्वजनिक इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी. इससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, युवाओं को रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, किसानों को कृषि संबंधी डिजिटल सेवाओं तथा आम नागरिकों को सरकारी ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujeet Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >