डुमरांव से विनीत कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Success Story : डुमरांव के सिमरी प्रखंड के दुधी पट्टी गांव निवासी स्व. भगवान गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. वे सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं. अभिषेक की इस बड़ी उपलब्धि से सिमरी, दुधी पट्टी सहित आसपास के तमाम गांवों में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है.
युवाओं ने किया भव्य स्वागत
अपने गृह क्षेत्र लौटने के क्रम में अभिषेक गुप्ता जब डुमरांव पहुंचे, तो युवाओं और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर युवा नेता अभिषेक रंजन ने कहा कि अभिषेक गुप्ता की यह शानदार सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
वर्षों की मेहनत का परिणाम
परिजनों ने बताया कि अभिषेक शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे हैं. उनकी यह सफलता वर्षों की कठिन मेहनत और लगन का परिणाम है, जो आने वाली नई पीढ़ियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी.
मौके पर कई लोग रहे मौजूद
अभिषेक के स्वागत के इस खास मौके पर युवा नेता दीपक यादव, संटू मित्रा, मुखिया सिंह कुशवाहा, अंजनी गुप्ता, आशीष गुप्ता, राहुल सूर्यवंशी, डमडम राय, अंकित गुप्ता, धर्मेन्द्र केशरी, प्रकाश सिंह, राजा यादव सहित कई अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे.
Also Read : बिहार पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चली स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने बदला समय
