बक्सर में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक राहुल सिंह ने किया उद्घाटन; 16 टीमों में जोरदार मुकाबला

Buxar News: बक्सर में एकता क्रिकेट क्लब के बैनर तले नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. डुमरांव विधायक राहुल सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. टूर्नामेंट में 16 गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

Buxar News:(त्रिलोकी चौबे) बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड अंतर्गत वैना गांव में एकता क्रिकेट क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस आयोजन को लेकर गांव में खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला. टूर्नामेंट का उद्घाटन डुमरांव विधायक राहुल सिंह, विधान परिषद प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद, एमिटी विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र राजेश, पूर्व मुखिया ब्रज किशोर पांडेय और जिला परिषद सदस्य राजू यादव ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के दौरान विधायक राहुल सिंह ने बल्लेबाजी कर मैच की औपचारिक शुरुआत की.

16 गांवों की टीमों ने लिया हिस्सा

इस टूर्नामेंट में कुल 16 गांवों की टीमों ने भाग लिया है, जिनमें बाली, पनियारी, ढकाइच, बिक्रमगंज, केसठ, किरनी, कडसर, गिरिधर बराव, चनवथ सहित अन्य टीमें शामिल हैं. आयोजन स्थल पर देर रात तक मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे. पहला मुकाबला चनवथ और वैना के बीच खेला गया, जिसमें चनवथ की टीम ने वैना को हराकर जीत दर्ज की. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

अतिथियों का सम्मान और आयोजन की सराहना

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत क्रिकेट क्लब के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र और फूलमाला से किया गया. मंच संचालन सोनू पांडेय ने किया. क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव गौतम गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रामजीत पटेल सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि गांवों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन लगातार चार वर्षों से किया जा रहा है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा.

ग्रामीण खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की पहल

आयोजकों का कहना है कि इस तरह के टूर्नामेंट से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है. आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है. इस मौके पर वैना सरपंच विनय चौधरी, बीडीसी मनोज चौधरी, पूर्व मुखिया दयानंद पांडेय, वीरेंद्र चौधरी, हरक्यूलस चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read:रोहतास में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >