आरा में जयमाला के दौरान फायरिंग, वर पक्ष से आए व्यक्ति को लगी गोली

Buxar News : जयमाला के दौरान चली गोली, अधेड़ घायल, लहसुन-दाल बेचने का करता है काम

Buxar News (मिथिलेश कुमार) : सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव मे बुधवार को आए बारात में देर रात जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी गई. जिसमें फायरिंग के दौरान बक्सर निवासी अधेड़ को गोली लग गई. जख़्मी अधेड़ को गोली बाएं हाथ में बाहं पर लगी है. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

लहसुन-दाल बेचने का काम करता है घायल

इसके बाद वहां मौजूद अन्य बारातियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ बक्सर जिला के नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी स्व. साहब यादव के 45 वर्षीय पुत्र हरेंद्र यादव हैं. वह लहसुन व दाल बेचने का काम करते हैं.

घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

इसे लेकर सिकरहटा थाना पुलिस ने बताया कि घायल युवक बक्सर जिला के नावानगर गांव निवासी साहब यादव के 42 वर्षीय पुत्र हरेंद्र यादव को हाथ मे गोली लगी है. आनन फानन में लोग पुलिस को बिना सूचना दिए ही इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा ले आए. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी जानकारी गांव के लोगों से मिली. गोली की सूचना मिलते ही प्रशासन पहुंची तब तक घायल युवक को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया.

Also Read : नालंदा में जमीन विवाद में दो बेटों ने मिलकर, मां की गला काटकर हत्या कर दी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >