शौच के लिए गया युवक 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया, मौके पर हुई मौत

Buxar News : बक्सर के नावानगर थाना क्षेत्र में शौच के लिए गया एक युवक 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक झारखंड के बोकारो जिले का रहने वाला था.

नावानगर से त्रिलोकी चौबे की रिपोर्ट
Buxar News :
स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित टाटा चिमनी के पास शौच के लिए गया एक युवक 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया. हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक टाटा चिमनी पर मजदूरी का काम करता था. इस दर्दनाक हादसे के बाद चिमनी पर काम करने वाले अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

टाटा चिमनी पर मजदूरी करता था बिट्टू तांती

जानकारी के अनुसार, मृतक बिट्टू तांती टाटा चिमनी पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. हादसे के बाद घटना की सूचना टाटा चिमनी पर कार्यरत मजदूरों द्वारा तत्काल स्थानीय नावानगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

झारखंड के बोकारो का रहने वाला था मृतक

पुलिस जांच में मृतक की पहचान झारखंड राज्य के बोकारो जिले के कुर्मीडीह गांव निवासी कालिया तांती के पुत्र बिट्टू तांती के रूप में हुई है. पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा गया

नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि टाटा चिमनी के पास शौच करने गए एक युवक की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बक्सर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >