बक्सर में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम

Buxar News: बक्सर के मुसाफिरगंज में बिजली का काम करते समय लक्ष्मण यादव की करंट लगने से मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Buxar News(मनीष मिश्रा): नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज वार्ड संख्या-14 में घरेलू कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान छोटू यादव के 30 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

अचानक करंट की चपेट में आ गए

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम लक्ष्मण यादव एक घर में बिजली से संबंधित कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वे करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन नगर थाना पहुंचे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

स्थानीय लोगों ने बताया कि लक्ष्मण यादव मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Also Read: गुरुआ में 11 दिवसीय महारुद्र महायज्ञ शुरू, मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की चर्चा से बढ़ी हलचल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >