बक्सर के जनता दरबार में सीओ ने सुनी लोगों की फरियाद, 12 मामलों का मौके पर निपटारा

Buxar News: बक्सर में अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार अधिक प्रभावी और परिणामकारी साबित हुई. इस बार रिकॉर्ड 12 मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया. फरियादियों की भारी भीड़ के कारण सुनवाई को बड़े हॉल में शिफ्ट करना पड़ा. ऑनलाइन आवेदन और मापी प्रक्रिया को गति मिली. दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकतादी गई. अगले बार से और व्यापक स्तर पर इसका आयोजन कारने की बात कही गई.

Buxar News: (सुजीत कुमार ओझा) बक्सर के डुमरांव अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार इस बार पूर्व की तुलना में अधिक प्रभावी और परिणामकारी साबित हुआ. विवादों के समाधान के लिए बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जिससे सुबह से ही अंचल कार्यालय परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी. यह भीड़ इस बात का संकेत है कि भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों का भरोसा प्रशासन पर लगातार बढ़ रहा है.

भीड़ बढ़ने पर हॉल में शिफ्ट की गई सुनवाई

प्रभारी अंचलाधिकारी कुमार दिनेश ने शुरुआत में अपने कार्यालय कक्ष में ही लोगों की समस्याएं सुननी शुरू कीं. लेकिन फरियादियों की संख्या अधिक होने के कारण सुनवाई प्रक्रिया को बड़े हॉल में स्थानांतरित करना पड़ा. हॉल में सुनवाई होने से मामलों की क्रमवार सुनवाई संभव हो सकी, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता का माहौल बना रहा.

12 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

जनता दरबार में कुल 12 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया, जो हाल के आयोजनों में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है. रामसर मठिया निवासी रामबालक गोसाईं ने नंदन मौजा में अपनी जमीन के कथित फर्जी दाखिल-खारिज की शिकायत दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सीओ ने आपत्ति दर्ज करने का निर्देश दिया और शीघ्र सुनवाई का आश्वासन दिया.

दाखिल-खारिज के मामलों को मिली प्राथमिकता

अंशु देवी और जितेंद्र यादव के दाखिल-खारिज से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर लिया गया. संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए. प्रशासन की सक्रियता से अधिकांश फरियादियों में संतोष का माहौल देखने को मिला.

विवादित मामलों में तेज हुई कार्रवाई

शंकर सिंह से जुड़े भूमि विवाद में संभावित तनाव को देखते हुए प्रभारी अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत कार्रवाई के लिए पत्र तैयार किया. प्रशासन की इस पहल को समय रहते विवाद को नियंत्रित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ऑनलाइन आवेदन और मापी प्रक्रिया को मिली गति

बिहारी वर्मा द्वारा भूमि अतिक्रमण की शिकायत पर सीओ ने ऑनलाइन आवेदन करने और उसकी प्रति अंचल कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया, ताकि सरकारी अमीन द्वारा शीघ्र मापी कराई जा सके. वहीं, विष्णुदेव प्रसाद और गुड़िया देवी के भूमि मापी से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों में भी कार्रवाई शुरू कर दी गई, जिससे उन्हें जल्द राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रशासन और पुलिस के समन्वय से मिली सफलता

जनता दरबार के दौरान प्रशासन और पुलिस की संयुक्त उपस्थिति ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा. इस अवसर पर डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, कोरानसराय थाना के एएसआई शत्रुघ्न प्रसाद, अंचल निरीक्षक (सीआई) संजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. संयुक्त प्रयासों के कारण न केवल सुनवाई की प्रक्रिया तेज हुई, बल्कि कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी संभव हो सका.

अगले शनिवार से और व्यापक स्तर पर होगा आयोजन

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है और एक ही स्थान पर समाधान संभव हो जाता है. उल्लेखनीय है कि थानों में भूमि जनता दरबार बंद होने के बाद अंचल कार्यालयों में फरियादियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसी को देखते हुए प्रभारी अंचलाधिकारी कुमार दिनेश और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की कि अगले शनिवार से भूमि जनता दरबार का आयोजन और बड़े स्तर पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

Also Read: B.Ed प्रवेश परीक्षा को लेकर बिहार के स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, आरा जंक्शन बना छात्रों का आश्रय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >