बक्सर के डुमरांव में भाजपा उपाध्यक्ष का आगमन, पौधारोपण कर दिया संदेश

Buxar News: बक्सर के कोरानसराय मंडल अंतर्गत कचईनीया गांव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का प्रथम आगमन हुआ. इस दौरान उन्होंने विनोबा भावे वन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला.

Buxar News:(विनीत कुमार मिश्रा) बक्सर के डुमरांव में शनिवार को भाजपा बिहार प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कोरानसराय मंडल के कचईनीया गांव में प्रथम आगमन हुआ. उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया. गांव पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया.

विनोबा भावे वन में किया पौधारोपण और दर्शन-पूजन

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सबसे पहले विनोबा भावे वन स्थित कंचनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया. इसके बाद उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण भी किया. उन्होंने कहा कि प्रकृति द्वारा दिए गए पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं, जो हमें शुद्ध हवा और जल प्रदान करते हैं.

एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान-मनोज कुमार सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज कुमार सिंह ने वृक्षों के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि “एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है”, इसलिए सभी को न केवल पौधारोपण करना चाहिए बल्कि उनकी देखभाल भी करनी चाहिए.

कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह

इस अवसर पर कोरानसराय भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में धीरेंद्र तिवारी, धनंजय राय, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह, संतोष दुबे, ब्रह्मेश्वर नाथ तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया.

Also Read: कैमूर में महिला शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूलों में ICC गठन अनिवार्य, बीईओ ने दिए कड़े निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >