Buxar News : रात के अंधेरे में दो किराना दुकानों में चोरी, नाराज दुकानदारों ने जाम की सड़क

Buxar News : रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने दो दुकानों में की चोरी, दुकानदारों में भारी आक्रोश, जाम की सड़क

Buxar News (त्रिलोकी चौबे) : नावानगर गांव के मुख्य बाजार में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ दो किराना दुकानों को निशाना बनाया. चोरों ने छत के रास्ते घुसकर करीब 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए. घटना से नाराज दुकानदारों ने शुक्रवार को दुकानें बंद रखीं और डुमराँव-बिक्रमगंज पथ पर नावानगर बाजार को जाम कर दिया.

दुकान के ऊपर लगे पत्थरों को हटाकर किया प्रवेश

जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार स्थित छट्ठू चौरसिया किराना स्टोर और शमशेर किराना दुकान में चोरी हुई. चोरों ने दोनों दुकानों की छत पर लगे पत्थर हटाकर अंदर प्रवेश किया और बारी-बारी से चोरी की घटना को अंजाम दिया.

चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में दहशत

पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि चोर छट्ठू चौरसिया की दुकान से 10 हजार रुपये और शमशेर किराना दुकान से 20 से 25 हजार रुपये नकद ले गए. जाम की सूचना पर नावानगर के प्रभारी थानाध्यक्ष मंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित दुकानदारों को समझाने में जुटे हैं. पुलिस ने दुकानों का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है. दुकानदारों ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और बाजार में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है.

Also Read : बक्सर में आज : सदर अस्पताल में डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट और शहर के मंदिरों में पूजा-पाठ का समय जानिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >