बक्सर में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की हुई समीक्षा, प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी का निर्देश

Buxar News : बक्सर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के कड़े निर्देश दिए हैं.

Buxar News : समाहरणालय में रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गयी. इसमें जिले में बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए स्थानीय समस्याओं और जरूरतों को लेकर सुझाव मांगे गये.

जनप्रतिनिधियों से ली गयी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी

बैठक में प्रभारी सचिव अजय यादव और जिलाधिकारी साहिला ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति, स्थानीय समस्याओं और प्रभावित लोगों की जरूरतों की जानकारी ली. जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गये सुझावों के आधार पर प्रभारी सचिव ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी का निर्देश

जिलाधिकारी ने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाये. उन्होंने राहत-बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

Also Read : सासाराम में अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया

नाव, नाविक और प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर

जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में नाव, नाविक और प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में राहत-बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए.

Also Read : सासाराम: 11वीं त्रैमासिक एग्जाम का शेड्यूल जारी, 19 से 27 सितंबर तक होंगी परीक्षाएं

दवा, पेयजल और खाद्य सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

बैठक में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक दवाओं, पेयजल, पशुचारा और खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राहत सामग्री समय पर प्रभावित लोगों तक पहुंचायी जाये.

Also Read : सासाराम: कोचस में लहेरी पैक्स चुनाव सोमवार को, 1155 मतदाताओं के लिए बने 2 मतदान केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >