बक्सर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 12 हजार से ज्यादा लोगों के राशन कार्ड होंगे रद्द

Ration Card: बक्सर के डुमरांव में प्रशासन ने अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. जांच के बाद 12331 लोगों को राशन योजना के लिए अयोग्य पाया गया है. अब इन सभी के नाम राशन कार्ड से हटाए जाएंगे.

Ration Card: बिहार के बक्सर के डुमरांव में प्रशासन ने अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. अलग-अलग प्रखंडों में की गई जांच के बाद 12331 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो नियमों के अनुसार राशन योजना के लाभ के हकदार नहीं हैं. इन सभी के नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे.

जांच में क्या सामने आया

एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई ऐसे लाभुक सामने आए हैं जो किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं. आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं. चार पहिया व्यावसायिक वाहन के मालिक हैं या निजी कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं. इसके अलावा जिनके पास ढाई एकड़ या उससे अधिक कृषि भूमि है उन्हें भी राशन योजना के लिए अपात्र माना गया है.

प्रशासन ने इन सभी मापदंडों के आधार पर प्रखंडवार सूची तैयार की है और संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (Block Supply Officers) को सौंप दी गई है. खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार सिटी काउंसिल एरिया में 337, डुमरांव में 2200, नवानगर में 1807, चौगाई में 636, कैसठ में 470, ब्रह्मपुर में 2611, चक्की में 408 और सिमरी में 3862 अपात्र राशन कार्डधारी पाए गए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशासन ने क्या अपील की

प्रशासन ने साफ किया है कि सभी अपात्र राशन कार्डधारियों की सूची प्रखंड कार्यालयों में उपलब्ध है. आपूर्ति पदाधिकारी पात्रता से जुड़ी जानकारी लाभार्थियों को दे रहे हैं. जांच में अपात्र पाए गए सभी लोगों के राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक ही सीमित रहे.

एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं का गलत लाभ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी अपात्र व्यक्ति को राशन लेते हुए देखा जाए तो इसकी सूचना संबंधित प्रखंड कार्यालय या आपूर्ति पदाधिकारी को दें.

इसे भी पढ़ें: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, मापी रिपोर्ट होगी ऑनलाइन, लोगों को बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >