Buxar News: 2025-26 के लिए चौसा नगर पंचायत के लिए 63.21 करोड़ का बजट पेश

नगर पंचायत चौसा कार्यालय में मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार के संचालन में शनिवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई.

चौसा

. नगर पंचायत चौसा कार्यालय में मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार के संचालन में शनिवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई. जिसमें मौजूद लोगों के सामने बजट को पेश किया गया.

जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया. नगर पंचायत, चौसा कार्यालय में आयोजित उक्त सामान्य बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा की गयी. जिसकी अनुमानित बजट विवरणी के तहत वर्ष 2025-26 का बजट निकाय की सभी शाखाओं से प्राप्त आकड़ो जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 के माह दिसम्बर तक के ”वास्तविक आय व्यय एवं अगले वर्ष अर्थात वर्ष 2025-26 में संभावित आय व्यय के आकड़ो को संकलित कर तैयार किया गया है. नगर पंचायत चौसा वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुमानित प्रारंभिक शेष राशी लगभग 30,96,853 है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में आतंरिक राजस्व, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से प्राप्त अनुदानों को मिलाकर कुल प्राप्ति करीब 63,20,61,745 करोड़ का अनुमान किया गया है. तथा कुल व्यय 61,30,80,850 करोड़ जिसमे से स्थापना एवं अन्य राजस्व व्यय में लगभग 29,39,55,850 करोड़ खर्च करने का अनुमान है. तथा आधारभूत संरचना एवं अन्य विकाश के कार्यों में पूंजीगत व्यय के रूप में लगभग 31,91,25,000 करोड़ बजट में व्यय हेतु उपबंध किया गया है. अंत में अनुमानित अवशेष की राशी लगभग 2,20,77,748 करोड़ रहने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >