बक्सर जिले को बड़ी सौगात, सड़क निर्माण से बढ़ेगी रफ्तार

Buxar News: ब्रह्मपुर–सरेंजा–इटाढ़ी–बक्सर–कुकुढ़ा–इंदौर समदा पथ निर्माण योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जिले में खुशी का माहौल है. इस सड़क परियोजना से क्षेत्र के विकास और आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Buxar News(मनीष मिश्रा): ब्रह्मपुर–सरेंजा–इटाढ़ी–बक्सर–कुकुढ़ा–इंदौर समदा पथ निर्माण योजना को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद जिले में खुशी का माहौल है. इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की घोषणा 17 फरवरी 2022 को भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तत्कालीन पथ निर्माण विभाग सह प्रभारी मंत्री श्री नितिन नवीन द्वारा की गई थी.

नितिन नवीन ने सड़क निर्माण का किया था वादा

बताया जाता है कि कैथना गांव में पैक्स अध्यक्ष संटू सिंह के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने इस सड़क निर्माण का वादा किया था. अब सरकार द्वारा इस योजना को स्वीकृति मिलने के बाद लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा आवागमन की सुविधा बेहतर होगी.

क्षेत्र के विकास को नई दिशा

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने इसे बक्सर जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी.

उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा पथ निर्माण मंत्री श्री शैलेन्द्र कुमार के प्रति बक्सरवासियों की ओर से आभार जताया.

Also Read: घर में घुसकर दलित परिवार की पिटाई, महिला का मंगलसूत्र छीना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >