Buxar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर की ओर से गुरुवार को बक्सर नगर सोसाइटी, पुलिस चौकी के समीप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया.
भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, भाजपा महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, नगर के पूर्व अध्यक्ष ज्वाला सैनी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रक्तदान किया.
Also Read : कैमूर के चांद में दिव्यांगजनों के आकलन और प्रमाणपत्र के लिए लगा शिविर, सहायक उपकरण की भी मिलेंगे सुविधा
कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में रूपेश दुबे, धीरज पाठक, नीतीश पटेल, दिलीप कुमार, शैलेश मिश्रा, विकास उपाध्याय, विकास कुमार, सुभांकर मिश्रा, अनूप वर्मा, सूर्यभान सिंह, बिमल सिंह, प्रकाश पांडेय, बिटू पांडेय, नीरज तिवारी, अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह, विजय कुमार और राजेश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे.
वक्ताओं ने बताया रक्तदान को जीवनदान
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है. जरूरतमंद मरीजों की सहायता और उनके जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान महत्वपूर्ण मानवीय सेवा है. प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से युवाओं ने समाजसेवा और मानव कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.
Also Read : भभुआ में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेंगी गतिविधियां
