बक्सर: राजपुर में BDO का सख्त निर्देश, तय समय सीमा में पूरी करें सभी सरकारी योजनाएं

राजपुर प्रखंड में सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बीडीओ मनोज कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें. योजनाओं के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है.

Buxar News : बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभाकक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) अभिषेक पाठक की संयुक्त अध्यक्षता में सभी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभागवार अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ वर्तमान में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

समय सीमा में योजनाएं पूरी करने का निर्देश समीक्षा के दौरान बीडीओ मनोज कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना प्राथमिकता है. उन्होंने लंबित विकास कार्यों एवं योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विभागों ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की अद्यतन जानकारी साझा की. इस दौरान बीएओ ऋषिकेश यादव, बीएचओ मुन्ना सिंह, कल्याण पदाधिकारी ज्ञानू प्रताप सिंह, स्वच्छता समन्वयक रूपेश सिंह सहित प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamal pankaj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >