बच्चों ने प्रस्तुत की छठ महापर्व की आकषर्क झांकी

प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर में शनिवार को छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

केसठ. प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर में शनिवार को छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने लोक आस्था का छठ महापर्व से जुड़ी मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाये जैसे पारंपरिक छठ गीतों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा. बच्चों ने सूर्य देव की आराधना, डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा तथा छठी मइया की पूजा विधि को पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों पर झांकी के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों और पारंपरिक त्योहारों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करते हैं. ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति, सभ्यता एवं विरासत को सुरक्षित रह सके. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया. मौके पर बृज बिहारी सिंह, अखंड प्रताप सिंह, मीना कुमारी, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, आरजू परवीन, अंजली कुमारी, नव्या कुमारी, ममता कुमारी, शिवम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >