आज सुबह चार से शाम पांच बजे तक शहर की कई सड़कों पर नो इंट्री

चोल मुंडन कार्यक्रम को लेकर बक्सर शहर में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

बक्सर.

नगर में रामरेखाघाट पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए चोल मुंडन के अवसर पर आज सोमवार को बक्सर शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने के लिए पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है. पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के अनुसार सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक कई मार्गों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, जिससे नगर को जाम से बचाया जा सके. चार मई सोमवार की सुबह तीन बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों, ट्रैक्टर व पिकअप का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा.

इन मार्गों पर बड़े वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा :

ज्योति चौक से थाना चौक, थाना चौक से नाथ बाबा पुल, थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड, पुराना सदर अस्पताल, सिंडिकेट से जमुना चौक होते हुए थाना चौक, मठिया पुल से मुनिम चौक तक प्रतिबंध रहेगा. वहीं इन वाहनों पर प्रतिबंध का असर नहीं होगा. रोगी वाहन, एंबुलेंस और अति आवश्यक सेवाओं पर नो एंट्री लागू नहीं होगी, रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री टिकट साथ लेकर निकलें, आम लोगों से अनावश्यक चारपहिया वाहन का प्रयोग न करने की अपील की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >