शरारती तत्वों ने खड़ी बस को किया आग के हवाले, लाखों का नुकसान

धनसोई थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में दिया घटना को अंजाम

राजपुर.

प्रखंड की बन्नी पंचायत अंतर्गत धनसोई थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने एक खड़ी बस में आग लगा दी. इस घटना में बस पूरी तरह जलकर राख हो गयी है, जिससे वाहन मालिक को लाखों रुपये की क्षति हुई है. जानकारी के अनुसार किशुनीपुर मड़निया गांव निवासी जितेंद्र उर्फ भोला यादव की यह बस पिछले दो वर्षों से भरखरा-बक्सर रूट पर नियमित रूप से चलती थी. बुधवार की शाम चालक राजीव कुमार ने प्रतिदिन की तरह बस को गांव के पश्चिम स्थित पोखरा के समीप खड़ा किया और अपने घर चले गये. देर रात शरारती तत्वों ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए बस में आग लगा दी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक बस केवल लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी. गुरुवार की सुबह जैसे ही घटना की खबर फैली, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. धनसोई थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है इसकी गहन जांच की जा रही है. घटना स्थल पर पहुंचे जदयू जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की गहन जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >