बक्सर के नाथ बाबा मंदिर, रामेश्वर नाथ मंदिर और नौलखा मंदिर के आरती का समय

Aaj Ka Darshan: बक्सर का नाथ बाबा मंदिर सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुल जाता है. रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर में मंगला आरती सुबह चार बजे शुरू हो जाती है.

Aaj Ka Darshan: बक्सर का नाथ बाबा मंदिर सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुल जाता है और सुबह की आरती चार बजे शुरू हो जाती है. जिसके बाद दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक मंदिर बंद कर दिया जाता है. इसके बाद संध्या आरती और प्रसाद वितरण शाम 7:30 बजे से शुरू होती है. जिसके बाद रात 8:30 बजे मंदिर बंद हो जाता है.

रामेश्वर नाथ मंदिर के आरती का समय

रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर जो सुबह 4:00 बजे खुलती है और सुबह में मंगला आरती चार बजे शुरू हो जाती है. फिर दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. जिसके बाद शयन आरती, भोग और प्रसाद वितरण शाम 7:30 बजे किया जाता है.

नौलखा मंदिर की मंगला आरती

बक्सर के नौलखा मंदिर के कपाट सुबह 5:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुल जाता है. जिसके बाद सुबह 6:00 बजे से मंगला आरती शुरू हो जाती है और सुबह 11:30 बजे राजभोग लगाया जाता ह . दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक मंदिर बंद रहता है. फिर शाम 5:00 बजे संध्या आरती और प्रसाद वितरण किया जाता है.

Also Read भोजपुर जिला के आरण्य देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की लगी भक्तों की भीड़, दिनभर रहेगा दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >