Buxar News: मोबाइल चुराकर ट्रेन से उतरा चोर चढ़ा आरपीएफ के हत्थे

वह विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से मोबाइल चुराकर प्लेटफॉर्म पर उतरा था

बक्सर

. रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को चलाए गए ऑपरेशन ”यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ की बक्सर टीम को एक अहम सफलता हाथ लगी, स्थानीय स्टेशन के प्लेटफॉर्म से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक पकड़ा गया. वह विभूति एक्सप्रेस ट्रेन से मोबाइल चुराकर प्लेटफॉर्म पर उतरा था. जिसकी संदिग्ध स्थिति देख पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी घिग्घी बंध गयी. तलाशी में उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ. जिसके बारे में उसने कबूल किया कि वह ट्रेन में सवार एक यात्री के मोबाइल की चुराया है. गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार जिले के चौगाईं गांव स्थित दलित बस्ती निवासी मोहन तरहा का पुत्र है. दानापुर रेल मंडल के स्थानीय स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में चलाये गए इस अभियान में उप निरीक्षक बिजेंद्र मुआल, उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी, आरक्षी रमेश सिंह, आरक्षी श्याम नारायण सिंह यादव व आरक्षी करण सिंह शामिल थे. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल दानापुर मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के आदेश पर की गई. आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >