वीबी-जी राम जी पर क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला का उद्घाटन डीएम साहिला उप विकास आयुक्त निहारिका छवि पीआईबी के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने संयुक्त रूप से किया.

बक्सर. पीआइबी द्वारा वीबी-जी राम जी पर क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन बुधवार को एकदिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला वार्तालाप का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन डीएम साहिला उप विकास आयुक्त निहारिका छवि पीआईबी के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी 2025 की अवधारणा, उद्देश्यों एवं प्रमुख विशेषताओं से पत्रकारों को अवगत कराना था. इसके साथ ही विकासात्मक रिपोर्टिंग, सामाजिक अभिप्रेरक के रूप में मीडिया की भूमिका, मीडिया के समक्ष उभरती चुनौतियाँ, मीडिया कौशल उन्नयन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीएम साहिला ने कहा कि कार्यशालाओं के माध्यम से वीबी-जी राम जी अधिनियम जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचाई जा सकती है. साथ ही इससे जिला स्तर पर मीडिया और पीआइबी के बीच बेहतर तालमेल भी स्थापित होता है. निहारिका छवि ने कहां कि वीबी-जी राम जी अधिनियम इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है और यह योजना मनरेगा में पूर्व में रह गई कमियों को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी. पीआईबी के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने वार्तालाप कार्यक्रम की परिकल्पना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य जिला स्तर पर पत्रकारों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा भारत सरकार की नई योजनाओं के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करना है, ताकि सही एवं तथ्यपरक जानकारी जनता तक पहुंच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >