जिले को नव वर्ष में मिलेगी कई सुविधाओं व योजनाओं का सौगात

जिले में 2025 की अलविदा वर्ष के साथ ही नये साल की उम्मीदों के साथ नव वर्ष में प्रवेश कर गये हैं. पुराने साल में भी कई कार्यों को शुरू किया गया था.

बक्सर. जिले में 2025 की अलविदा वर्ष के साथ ही नये साल की उम्मीदों के साथ नव वर्ष में प्रवेश कर गये हैं. पुराने साल में भी कई कार्यों को शुरू किया गया था, लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी है. नये साल में इन कार्यों को पूरा होने की उम्मीदें काफी कायम हो गयी है. नये साल 2026 में हम आज नये विचारों व उम्मीदों के साथ प्रवेश कर गये. नये साल में मनोरंजन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन के साथ ही अन्य क्षेत्रों में जिले वासियों को सौगात मिलने वाली है. जिनकी शुरूआत नये साल 2026 तक होने की संभावना है. जिले में मेडिकल कॉलेज से लेकर खेल के अत्याधुनिक सुविधाओं वाला अटल स्टेडियम तक निर्मित होगा. वहीं परिवहन के क्षेत्र में दो आरोबी, बक्सर कोईलरवर तक तटबंध पर पक्की सड़क निर्माण, नगर की सड़कों की चौड़ीकरण का कार्य पुरा होगा. नव वर्ष बक्सर के विकास में सहायक होगा.

बक्सर कोइलवर तटबंध का मिलेगा सौगात : परिवहन के मामले में जिला का काफी विकास होगा. बक्सर जिले का सीधा जुड़ाव नव वर्ष में भोजपुर जिले के कोईलवर से होगा. सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. जिसका लाभ जिले वासियों को नव वर्ष में मिलने की संभावना है. सड़क का निर्माण बक्सर से कोईलवर तक 55 करोड़ में लगभग 51 किलोमीटर तक नये साल में बनकर तैयार होगा. इससे जिले में यातायात की सुविधा में विकास होगा. वहीं बक्सर पटना फोरलेन पर जाम की समस्या से यात्री वाहनों को राहत मिलेगी. वहीं बलिया भी चक्की के रास्ते आसानी से जुड़ जायेगा. जिससे दियारा क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी.

मल्टी कोर्ट इंडोर स्टेडियम का मिलेगा सौगात : नगर के आईटीआई परिसर में विभिन्न खेलों वाला मल्टी कोर्ट इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण का कार्य जाेर-शोर से शुरू हो गया है. जिसका नव वर्ष में सौगात मिलने की संभावना है. स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओंं से लैस होगा. जिससे जिले में बड़े स्तरों का आयोजन भी हो सकेगा. वहीं जिले के खिलाड़ियों को खेलने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगी. जिससे खेल के क्षेत्र में जिले में विकास होगा. जिले के खिलाड़ी राज्य व देश के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगेे.

वॉलीबाल कोर्ट का मिलेगा सौगात : जिले में वॉलीबाल कोर्ट एकमात्र एमपी उच्च विद्यालय परिसर में स्थित है. जहां शैक्षणिक व्यवस्थाओं को देखते हुए फिलहाल खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसको देखते हुए नगर परिषद के चेयरमैन कमरून निशा फरीदी ने खिलाड़ियों को अलविदा साल के अंतिम दिन किला मैदान में मापी कराया गया. वॉलीबाल कोर्ट की मापी का कार्य वर्ष के अंतिम दिन चेयनमैन प्रतिनिधि नेयमतुल्ला फरीदी के नेतृत्व में किया गया. इससे नये साल में शीघ्र ही जिले के खेल प्रेमियों वॉलीबाल खिलाड़ियों को सौगात के रूप में कोर्ट प्राप्त होगा. जिससे वॉलीबाल के खिलाड़ी आवश्यकतानुसार अपनी प्रैक्टिस कर सकेंगे.

ब्लड बैक में ब्लड सेपेरेशन यूनिट की होगी शुरूआत : जिले के सदर अस्पताल में पूर्व से संचालित ब्लड बैंक में प्लाज्मा के साथ ही बच्चों के लिए भी ब्लड की व्यवस्था की सेवा शुरू होगी. इससे बच्चों के ब्लड के लिए निजी व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ता था. अब रेडक्रॉस के ब्लड बैंक में ही सुविधा शुरू होने से बच्चों के साथ ही प्लाज्मा की कमी वाले मरीजों को सुविधा मिल सकेगी. विशेषकर डेंगू के मरीजों को सुविधा नहीं मिल रही है. अभी तक सामान्य ब्लड की व्यवस्था रेडक्राॅस में थी. लेकिन अब व्यवस्था हर प्रकार के मरीजों के लिए मिलेगी. इसकी जानकारी रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ श्रवण तिवारी ने दी. उन्होंने बताया कि मशीन ज्यादातर पहुंच गयी है. कुछ मशीनें बाकी है. जिसे आने के बाद जनवरी माह में ही शुरू कर दिया जायेगा.

नगर के लोगों को मिलेगी चौड़ी सड़क : नगर में यातायात व्यवस्था नये साल में सुदृढ़ होगी. नगर के गोलंबर से ज्योति प्रकाश चौक तक चौड़ी सड़क मिलेगी. वहीं नगर के बड़ी मस्जिद से जेल तक सुगम रास्ता मिलेगा. सड़क के चौड़ीकरण होने से नगर के लोगों को जाममुक्त यातायात की व्यवस्था मिलेगी. जिसका चौड़ीकरण का कार्य काफी तेज गति से चल रहा है.

वर्षों से अधूरे दो आरओबी की मिलेगी सुविधा : जिले में वर्षों से अधूरे चौसा एवं इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी की सेवा नव वर्ष में शुरू होने की संभावना बढ़ गयी है. निर्माण का कार्य पुल का पूरा हो गया है. संपर्क पथ का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है. इस क्रम में मार्च में दोनों ही आरओबी का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना कायम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >