गंगा के बीच त्रिमोहानी पर सफेद बालू का टीला रहा युवाओं का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट
बक्सर. जिले में नये साल का आगाज गुरुवार को हो गया है. गुरुवार को सुबह से ही मंदिरों में काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने मंदिरों में पहुंच प्रथम दिन सबसे पहले भगवान के दर्शन से नये साल की जश्न की शुरूआत किया. इसके बाद लोगों ने अलग-अलग तरीकों से नये साल को यादगार के रूप में मनाने में लग गये. नगर के रामेश्वरनाथ मंदिर, यूपी के मंगला भवानी मंदिर, गहमर में माता कमाख्या मंदिर एवं श्रीनाथ बाबा मंदिर में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी जो पूरे दिन दर्शन एवं पूजन के लिए लोगों के आने जाने का क्रम जारी रहा. इसके बाद नगर में मनोरंजन स्थलों एवं पार्काें में भी काफी भीड़ उमड़ पड़ी. जो पूरे दिन कायम रही. नव वर्ष की शुरूआत नये विचारों के साथ लोगों ने किया. पूजन अर्चन के साथ नगर के गंगा के बीच बालू के टीले, कवलदह पोखर स्थित पार्क, नगर भवन पार्क के साथ ही नगर में लगे कई मनोरंजन के साधन स्थलों पर भी भीड़ दिखी. युवा गंगा के लहरों पर डीजे के धुनों पर थिरकते हुए जश्न मनाया. वहीं नावों पर ही लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया. इसके साथ ही गंगा के रेतों पर युवा कलाकारों ने देवी देवियों को सफेद बालू से मनमाेहक आकृतियों को स्वरूप दिया. जिसे देख लोग आनंदित होते रहे. इसके साथ ही जेल के पास सिपाही घाट पर स्थित विशाल मैदान में लोगों ने परिवार के साथ पहुंच व्यंजनों के साथ नव वर्ष को मनाया.
नगर के जेल के पास सिपाही घाट बना रहा पिकनिक स्पॉट : नगर से अलग जेल के पास शांत जगह पर स्थित गंगा के तट पर स्थित सिपाही घाट लोगों के पसंदीदा पिकनिक स्पॉट में एक है. जहां लोग परिवार के साथ नये साल की जश्न मनाने के लिए पहुंचे. वहीं नव वर्ष पर भगवान सूर्य का दर्शन सुबह से ही हुआ. जिससे लोगों को दिन में अपेक्षाकृत सुर्य की गर्माहट महसूस की गई. जिसके कारण नव वर्ष का जश्न लाेगों का बढ़ गया. युवा वर्ग काफी उत्साह के साथ नगर के अन्य गंगा घाटों के साथ गंगा का मैरिन ड्राइव पर भी आनंद उठाया. सिपाही घाट पर विशाल मैदान में व्यंजन बनाते एवं खाते दिखे. परिवार के साथ खुशी मनाने पहुंचे लोगों ने खाने-पीने की व्यंजन बनाने के सामान के साथ ही रेडिमेड व्यंजन लेकर पहुंचे. गंगा के बीच बालू का टीला पिकनिक के लिए रही पहली पसंद : नगर के त्रिमोहानी के पास बालू का टीला जिले के वासियों के लिए जुहु बीच बना रहा. गंगा के बीच निकले बालू का टीला लोगों की पहली पसंद बनी रही. जहां दोपहर के बाद लोग अपनी पसंद के गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में मनोरंजन के उद्देश्य से पहुंचे. जहां युवा से लेकर बुजुर्ग व महिला पुरुष सभी पहुंचे. युवतियों की टोलियां भी दिखी. बालू के गंगा के बीच उभरे टीले युवा महिला एवं पुरुष की पहली पसंद बनी रही. यहां प्राकृतिक दृश्य काफी मनमोहक बना रहा. जिसके कारण लोगों का पहली पसंद बना रहा. वहीं बालू के टीलों पर नव वर्ष का आनंद लेने पहुंचे युवा करतब करते एवं उछल कूद करते भी रहे.
कवलदह पोखर में लगेगी भीड़ : नव वर्ष को अपने-अपने ढंग से मनाने के उद्देश्य से काफी लोग कवलदह पोखर परिसर में पार्क में प्राकृतिक पौधों व फूलों के बीच मनाने के लिए पहुंचे. जहां नौका विहार को लेकर भी पूरे दिन काफी भीड़ लगी रही. वहीं बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों तथा खेलने के विभिन्न उपकरणों का लाभ नव वर्ष में उठाया. इसी के साथ नव वर्ष की जश्न को मनाया. वहीं नौका बिहार का भी काफी संख्या में लाेगों ने लाभ उठाया. नौका विहार का समय समापन की अवधि तक कुल 338 लोगों ने नौका विहार कलवदह पोखर में किया. वहीं कवलदह पोखर परिसर में कुल 4 हजार 544 लोगों ने प्रवेश के लिए टाेकन कटाया. इस दौरान नगर के कवलदह पोखर पार्क में सुबह से निर्धारित समय तक लोगों के आने जाने का सिलसिला कायम रहा. इसकी जानकारी वनरक्षी नीतीश कुमार ने दी. जहां आकर्षक फूल एवं पौधा के बीच लोग स्वच्छ व पॉलीथिनमुक्त परिसर में नव वर्ष को मनाया.
सुरक्षा की रही पुख्ता व्यवस्था : प्रशासनिक स्तर पर नव वर्ष को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था किया गया था. संवेदनशील व भीड़ भाड़ वाले जगहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. जिससे नव वर्ष में किसी प्रकार की अव्यवस्था कायम नहीं हो सके. इस क्रम में नगर के कवलदह तालाब परिसर, रामरेखाघाट, सिपाही घाट के साथ ही अन्य जगहों पर सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस जवानों की तैनाती की गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.