Buxar News: हाइस्कूलों में नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा हुई संपन्न

प्रखंड के विभिन्न हाई स्कूलों में नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा मंगलवार को संपन्न हो गयी.

केसठ

. प्रखंड के विभिन्न हाई स्कूलों में नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा मंगलवार को संपन्न हो गयी. जो 20 मार्च से चल रही थी. कतिकनार स्थित प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि यह परीक्षा दो पालियों में ली गयी.

अंतिम दिन ऐच्छिक विषय के तहत विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई. इस दौरान प्रखंड के तीनों हाई स्कूलों से पांच सौ से अधिक छात्र- छात्राएं शामिल हुए. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सभी छात्राओं को शामिल होना अनिवार्य था.परीक्षा में अनुपस्थित होने वाले छात्र- छात्राओं का दसवीं में नामांकन नहीं होगा.इसके बाद मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा का फार्म भी नहीं भरा जायेगा और परीक्षा में शामिल नहीं हो पायेंगे. यह परीक्षा बिहार बोर्ड के निर्देश पर ओएमआर शीट पर हुई. वहीं आगामी मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में बेहतर परिणाम को लेकर बोर्ड ने नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा एक साथ हुई.यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >