मंदिर से चोरी अष्टछातु की मूर्तियां कबाड़ी दुकान से बरामद

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के आदर्शनगर थाना अंतर्गत स्टेशन रोड के समीप एक कबाड़ी की दुकान से पूर्व में जिले के अलग-अलग मंदिरों से चोरी की गयी 12 अष्टधातु की मूर्तियों को बरामद करते हुए पुलिस ने इस सिलसिले में आज छह चोरों को गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि बरामद मूर्तियों […]

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के आदर्शनगर थाना अंतर्गत स्टेशन रोड के समीप एक कबाड़ी की दुकान से पूर्व में जिले के अलग-अलग मंदिरों से चोरी की गयी 12 अष्टधातु की मूर्तियों को बरामद करते हुए पुलिस ने इस सिलसिले में आज छह चोरों को गिरफ्तार किया.

पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि बरामद मूर्तियों में भगवान शिव, राधा एवं कृष्ण और काली मां की मूर्तियां हैं. उन्होंने बताया कि बरामद की गयी मूर्तियां कितने वर्ष पुरानी है इसकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग की मदद ली जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >