गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दबंगों ने पीटा
सिमरी (बक्सर). दलित की पिटाई के मामले में पुलिस ने चौकीदार सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी की खबर नहीं है. पुलिस के अनुसार तिलक राय हाता ओपी में कार्यरत चौकीदार राम अवतार यादव एक अन्य के साथ मिल कर आदर्श नगर बड़का राजपुर निवासी शिवशंकर राम की जम कर पिटाई कर दी. दलित का कहना है कि उसके दरवाजे के समीप एक वाहन खड़ी थी, जिसमें चौकीदार और नंदू यादव बैठे हुए थे. गाड़ी हटाने की बात कहने पर चौकीदार आग बबूला हो गया और गाड़ी से उतर कर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. चौकीदार की दादा गिरी को लेकर इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है. पीड़ित शिवशंकर राम के बयान पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
