अगलगी में एक लाख की संपत्ति राख

बक्सर. डुमरांव अनुमंडल के नुआंव गांव में गुरुवार की रात्रि हुई अगलगी में एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. अगलगी में गृहस्वामी की भैंस और पाड़ी भी झुलस कर जख्मी हो गये. अगलगी की घटना के बाद दलित टोले का यह परिवार पूरी तरह विस्थापित हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि […]

बक्सर. डुमरांव अनुमंडल के नुआंव गांव में गुरुवार की रात्रि हुई अगलगी में एक लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. अगलगी में गृहस्वामी की भैंस और पाड़ी भी झुलस कर जख्मी हो गये. अगलगी की घटना के बाद दलित टोले का यह परिवार पूरी तरह विस्थापित हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि नुआंव गांव स्थित शिवमुनि पासवान के परिवार के लोग खाना खाकर अभी आराम ही कर रहे थे कि अचानक आग की तेज लपटे उठने लगी. देखते देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया. अगलगी में अनाज, बिछावन, लड़की के छेका के लिए रखा गया पांच हजार नगद सहित सारा सामान जल कर राख हो गया. परिजनों ने बताया कि गृहस्वामी की पुत्री तूसी कुमारी की शादी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी वीर बहादुर पासवान के साथ होनी थी. शादी की तैयारियों को लेकर परिवार के लोग सामान जमा कर घर में रखे हुए थे. छेका का रस्म 28 दिसंबर को होना था. परिजनों ने बताया कि सामान जलने से उनके समक्ष काफी कठिनाई उत्पन्न हो गयी है. गृहस्वामी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके घर में आग लगाया है. घटना की सूचना पर अंचल के कर्मी ने अगलगी में नष्ट हुए सामानों का ब्योरा एकत्रित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >