डुमरांव : नगर पर्षद चेयरमैन मोहन मिश्रा ने सोमवार को अपने वार्ड में डस्टबीन का वितरण जवाहिर मंदिर, फूलचंद कानू रोड, दलित बस्ती, स्टेशन रोड, गोला रोड में किया़ इस दरम्यान उन्होंने लोगों से कहा कि अपने घर का कूड़ा-कचरा अन्यत्र न फेंके, बल्कि उसे डस्टबीन में डाल दें, ताकि नगर स्वच्छ व स्वस्थ्य रह सके.
मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भरत यादव, नपकर्मी ब्रजेश, भोला उपस्थित थे. वहीं, वार्ड संख्या आठ में वार्ड पार्षद अख्तर हुसैन की देखरेख में भी डस्टबीन का वितरण शिव प्रसाद बढ़ई की गली, गोशाला रोड, तुफानी साह की गली, मनबहाल राउत की गली, टेढ़ी बाजार, बंधन पटवा मुहल्ला में किया गया. मौके पर डाॅ औरगंजेब, सोनू, रहमान, अब्बास अंसारी के अलावे नगर पर्षद के कर्मचारी उपस्थित थे.
