चाइल्ड लाइन के प्रयास से नवजात की बची जान

बक्सर : बक्सर चाइल्ड लाइन संस्था के अनसुइया देवी के अथक प्रयास से बच्ची को जीवनदान मिला है तथा उसका बेहतर इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है. घटना 23 मार्च दिन बुधवार को एक कुमाता द्वारा अपने बच्ची को बाइपास रोड स्थित शनिचरा बाबा देव स्थान पर छोड़ कर फरार हो गयी थी. इसकी […]

बक्सर : बक्सर चाइल्ड लाइन संस्था के अनसुइया देवी के अथक प्रयास से बच्ची को जीवनदान मिला है तथा उसका बेहतर इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है. घटना 23 मार्च दिन बुधवार को एक कुमाता द्वारा अपने बच्ची को बाइपास रोड स्थित शनिचरा बाबा देव स्थान पर छोड़ कर फरार हो गयी थी. इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को मिली.

चाइल्ड लाइन कर्मी अनसुइया देवी उस बच्ची को लेकर सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू केंद्र में भरती कराया. बच्ची के मुंह से खून निकल रहा था तथा उसके शरीर पर चोट लगने के निशान दिख रहे थे. अनसुइया देवी अपनी बच्ची की तरह केयर करते हुए कई जांच करवायीं और स्थिति नियंत्रित होते ही उसे पीएमसीएच भेज दिया. इस बच्ची को प्रयास भारती संस्था को सौंप दिया गया है, जहां बच्ची फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >