पूर्व सांसद को किया नमन. सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में लालमुनि चौबे को दी गयी श्रद्धांजलि

सौर मंडल के हमेशा चमकनेवाले सूर्य थे लालमुनि बक्सर : चार बार लोकसभा में बक्सर का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद लाल मुनि चौबे के निधन पर किला मैदान के रामलीला मंच पर सर्वदलीय शोक संवेदना के लिए श्रद्धांजलि सभा की गयी, जिसकी अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने की. जबकि संचालन भाजपा के […]

सौर मंडल के हमेशा चमकनेवाले सूर्य थे लालमुनि

बक्सर : चार बार लोकसभा में बक्सर का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद लाल मुनि चौबे के निधन पर किला मैदान के रामलीला मंच पर सर्वदलीय शोक संवेदना के लिए श्रद्धांजलि सभा की गयी, जिसकी अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने की. जबकि संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह ने किया. सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने स्व. चौबे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे राजनीति के सौर मंडल में चमकनेवाले सूर्य थे.
जिन पर कभी ग्रहण नहीं लगता था. वे खुद जल कर दूसरों को प्रकाश देते थे और ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सादगी इनके जीवन का अमिट हिस्सा थे. वहीं, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठ कर सदैव लोगों के बारे में सोचते थे और परिवार से ज्यादा कार्यकर्ताओं की सोचते थे.
जदयू जिलाध्यक्ष राम व्यास सिंह कुशवाहा ने कहा कि एक आम कार्यकर्ता की तरह रहते थे न कि सांसद की तरह और एक खटारा जीप से जीवन भर चलते रहे. वहीं, प्रो.छविनाथ त्रिपाठी ने शांति पाठ कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. सभा को युवराज चंद्रविजय सिंह, रालोसपा के जिलाध्यक्ष निर्मल कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, मनोज उपाध्याय, भाजपा के जिला प्रवक्ता पुनीत सिंह, सुखदेव राय, शंभूनाथ पांडेय, राजाराम पांडेय, शिवजी खेमका, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, धनंजय राय, श्रीमन तिवारी, सुनील राय आदि शामिल थे.
वहीं, राजपुर के भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धनंजय कुमार त्रिगुण की अध्यक्षता में शोकसभा की, जिसमें पांच मिनट का मौन रखा गया. शोकसभा में ज्ञान प्रकाश, जनार्दन पांडेय, कामेश्वर चौबे, अनीश राय आदि शामिल थे.
वहीं, बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विनोधर ओझा ने ब्रह्मपुर प्रखंड के देवकुली गांव में शोकसभा की, जिसमें ईमानदार व्यक्तित्व के धनी स्व. चौबे को बताया गया. दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गयी. मौके पर किसान नेता कृष्ण कांत ओझा, शिवनंदन, विशेश्वर पांडेय, राघवेंद्र प्रताप, तारकेश्वर पाठक, मेजर आलम, ददन पासवान आदि शामिल थे.
गरीबों के सच्चे नेता थे लालमुनि चौबे
वहीं, जदयू जिला कार्यालय में अलग से शोकसभा की गयी, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम व्यास सिंह ने की. शोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष राज नारायण पांडेय ने स्व. चौबे को गरीबों का सच्चा नेता बताया. शोकसभा में जिला प्रवक्ता जनार्दन सिंह, गुरु दयाल सिंह कुशवाहा, अजय सिंह कुशवाहा, मोहन चौधरी, संजय कुमार आदि शामिल थे.
वहीं, भाजपा के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार राय की अध्यक्षता में शोक सभा की गयी जिसमें दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. शोक सभा में सतीश चंद्र त्रिपाठी, सुनील सिंह, चुन्नू राय, संजय साह, विजय नंद राय, मनोज सिंह, बबलू सिंह, संतोष गुप्ता आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >